सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

ब्रह्मचर्य पालन करने के लिए नियम


ऋषियों का कथन है कि ब्रह्मचर्य ब्रह्म-परमात्मा के दर्शन का द्वार है, उसका पालन करना अत्यंत आवश्यक है। इसलिए यहाँ हम ब्रह्मचर्य-पालन के कुछ सरल नियमों एवं उपायों की चर्चा करेंगेः


1.      ब्रह्मचर्य तन से अधिक मन पर आधारित है। इसलिए मन को नियंत्रण में रखो और अपने सामने ऊँचे आदर्श रखो।


2.      आँख और कान मन के मुख्यमंत्री हैं। इसलिए गंदे चित्र व भद्दे दृश्य देखने तथा अभद्र बातें सुनने से सावधानी पूर्वक बचो।


3.      मन को सदैव कुछ-न-कुछ चाहिए। अवकाश में मन प्रायः मलिन हो जाता है। अतः शुभ कर्म करने में तत्पर रहो व भगवन्नाम-जप में लगे रहो।


4.      'जैसा खाये अन्न, वैसा बने मन।' - यह कहावत एकदम सत्य है। गरम मसाले, चटनियाँ, अधिक गरम भोजन तथा मांस, मछली, अंडे, चाय कॉफी, फास्टफूड आदि का सेवन बिल्कुल न करो।


5.      भोजन हल्का व चिकना स्निग्ध हो। रात का खाना सोने से कम-से-कम दो घंटे पहले खाओ।


6.      दूध भी एक प्रकार का भोजन है। भोजन और दूध के बीच में तीन घंटे का अंतर होना चाहिए।


7.      वेश का प्रभाव तन तथा मन दोनों पर पड़ता है। इसलिए सादे, साफ और सूती वस्त्र पहनो। खादी के वस्त्र पहनो तो और भी अच्छा है। सिंथेटिक वस्त्र मत पहनो। खादी, सूती, ऊनी वस्त्रों से जीवनीशक्ति की रक्षा होती है व सिंथेटिक आदि अन्य प्रकार के वस्त्रों से उनका ह्रास होता है।


8.      लँगोटी बाँधना अत्यंत लाभदायक है। सीधे, रीढ़ के सहारे तो कभी न सोओ, हमेशा करवट लेकर ही सोओ। यदि चारपाई पर सोते हो तो वह सख्त होनी चाहिए।


9.      प्रातः जल्दी उठो। प्रभात में कदापि न सोओ। वीर्यपात प्रायः रात के अंतिम प्रहर में होता है।


10.  पान मसाला, गुटखा, सिगरेट, शराब, चरस, अफीम, भाँग आदि सभी मादक (नशीली) चीजें धातु क्षीण करती हैं। इनसे दूर रहो।


11.  लसीली (चिपचिपी) चीजें जैसे – भिंडी, लसौड़े आदि खानी चाहिए। ग्रीष्म ऋतु में ब्राह्मी बूटी का सेवन लाभदायक है। भीगे हुए बेदाने और मिश्री के शरबत के साथ इसबगोल लेना हितकारी है।


12.  कटिस्नान करना चाहिए। ठंडे पानी से भरे पीपे में शरीर का बीच का भाग पेटसहित डालकर तौलिये से पेट को रगड़ना एक आजमायी हुई चिकित्सा है। इस प्रकार 15-20 मिनट बैठना चाहिए। आवश्यकतानुसार सप्ताह में एक-दो बार ऐसा करो।


13.  प्रतिदिन रात को सोने से ठंडा पानी पेट पर डालना बहुत लाभदायक है।


14.  बदहज्मी व कब्ज से अपने को बचाओ।


15.  सेंट, लवेंडर, परफ्यूम आदि से दूर रहो। इन्द्रियों को भड़काने वाली किताबें न पढ़ो, न ही ऐसी फिल्में और नाटक देखो।


16.  विवाहित हो तो भी अलग बिछौने पर सोओ।


17.  हर रोज प्रातः और सायं व्यायाम, आसन और प्राणायाम करने का नियम रखो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

दुबले पतले लोगो के लिए सेहत बनाने का तरीके

वर्तमान समय में कई लोग शरीर का वजन बढ़ाने के लिए केमिकल युक्त दवाओं का उपयोग करते हैं, जो बहुत हानिकारक है। अगर आप अपने शरीर को ताकतवर बनाना चाहते है तो आपको हमेशा प्राकृतिक नुस्खों का ही सहारा लेना चाहिए क्योंकि इससे साइड-इफ़ेक्ट होने का खतरा नहीं होता है। इसलिए, आज हम आपको ऐसा जबरदस्त घरेलु नुस्खे बताएंगे जिससे आपके शरीर पर तेजी से मांस चढने लगेगा। 1. किशमिश किशमिश में कैलोरीज़ भरपूर मात्रा में होते हैं जिनका शरीर कमजोर है या फिर शरीर दुबला पतला है उन्हें इसका सेवन करना चाहिए. इसके लिए किशमिश को रात को सोते समय पानी में भिगोकर रख दे सुबह होते ही इसका सेवन करें लगातार 5 दिन इसका सेवन करने परिणाम अच्छे मिलेंगे. 2. साबूदाना साबूदाना वजन बढ़ाने में काफी सहायता करता है। कुछ लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है जिस कारण उनका उनका वजन नहीं बढ़ पाता। ऐसे में साबूदाने की खिचड़ी या खीर खाने से शरीर का वजन कुछ ही दिनों में बढ़ जाता है। 3  ) गुुुड़ - गुड़ हमारे शरीर के लिए आयरन उपलब्ध करता है जीससे की हमारेे शरीर के लिए रक्त बनता जो वजन बढ़ाने के लिए ज़रूरी है । इस पोस्ट से सबंधि...

कसरत करने के फायदे जानकर करने लगेंगे हर रोज कसरत

सुबह-सुबह कसरत (एक्सरसाइज) करने के बहुत फायदे होते हैं. क्या आपने कभी सुबह (मॉर्निंग) के दौरान सड़को को देखा हैं. कुछ लोग बातें करते हुए टहलते हैं, कुछ दौड़ लगाते हैं, कुछ ट्रैक सूट में जा रहे होते हैं तो कोई फुटबॉल या क्रिकेट ड्रेस पहने हुए जॉगिंग कर रहा होता हैं. यह सारी पिक्चर आपको सुबह की सैर (मॉर्निंग वॉक) के दौरान देखने को मिल जाएगी. हर शहर में आपको मॉर्निंग वॉक करते हुए लोग दिख जाएँगे, क्योंकि सुबह का व्यायाम ( मॉर्निंग वर्काउट) को हेल्थ के लिए फायदेमंद माना गया हैं. सुबह के दौरान एक्सरसाइज करने से शरीर और मन दोनो एक्टिव रहते हैं और सारा दिन फ्रेशनेस महसूस होता हैं. पुराने ज़माने से ही लोग ब्रह्मा-मुहूर्त में उठते आ रहे हैं और हलकी कसरत करते हैं. हमारे वेद और पुराण भी सुबह जल्दी उठने और व्यायाम करने के बारे में बताते हैं. सुबह के व्यायाम और कसरत के कई लाभ होते हैं. इनमे से कुछ लाभ यह हैं :- सुबह की कसरत के लाभ :- 1. आपको ताज़गी देता हैं :- सुबह की ताज़ी हवा और खिला-खिला एन्वाइरन्मेंट सारा दिन आपको फ्रेशनेस प्रदान करता हैं. सुबह उठकर वर्काउट के रूप में योगा या ...